प्रारम्भ में | समाचार | साइट मेप |
गायत्रीतीर्थ शान्तिकुंज | गायत्री मंत्र का तत्वज्ञान | मित्र को भेजें |


  तारक मंत्र गायत्री
  प्राण शक्ति एक जीवन्त ऊर्जा
  मानवीय विद्युत प्राण
  प्राण ऊर्जा का अभिवर्धन
  प्राण शक्ति का कर्षण
  प्राणाकर्षण प्राणायाम
  नाड़ीशोधन प्राणायाम
  लोमविलोम प्राणायाम
प्राणाकर्षण प्राणायाम
अखिल विश्व गायत्री परिवार सांस्कृतिक धरोहर गायत्री महाविद्या गायत्री की प्रचण्ड प्राण ऊर्जा प्राणाकर्षण प्राणायाम

(5) साँस को कुछ देर भीतर रोकिये । दोनों नासिका छिद्र बन्द कर लीजिए और ध्यान कीजिए कि नाभिचक्र में प्राण-वायु द्वारा एकत्रित हुआ तेज नाभि चक्र में एकत्रित हो रहा है । नाभि स्थल में चीरकाल से प्रसुप्त पड़ा हुआ सूर्यचक्र इस आगत प्रकाशवान् प्राण-वायु से प्रभावित होकर चमकीला हो रहा है और उसकी दमक बढ़ती जा रही है ।

(6) दाहिने नासिका छिद्र को अँगूठे से बन्द कर लीजिए दायाँ खोल दीजिए । साँस को धीरे-धीरे से बायें नथुने से बाहर निकालिए और ध्यान कीजिए कि चक्र को सुषुप्त और धुंधला बनाये रहने वाले कल्मष इस छोड़ी गई साँस के साथ बाहर निकल रहे हैं । इन कल्मषों के मिल जाने के कारण साँस खींचते समय जो शुभ्र वर्ण तेजस्वी प्रकाश भीतर गया था, वह अब मलीन हो गया और होकर साँस के साथ बायें नथुने की इड़ा द्वारा बाहर निकल रहा है ।

(7) दोनों नथुने फिर बन्द कर लीजिए । फेफड़ों को बिना साँस के खाली रखिए । ध्यान कीजिए कि बाहरी प्राण बाहर रोक दिया गया है । उसका दबाव भीतरी प्राण पर बिल्कुल भी न रहने से वह हलका हो गया है । नाभिक चक्र में जितना प्राण सूर्य पिण्ड की तरह एकत्रित था वह तेज-पुंज की तरह ऊपर की ओर अग्नि शिखाओं की तरह ऊपर उठ रहा है । उसकी लपटें पेट के उर्ध्व भाग, फुफ्फुस को वेधती हुई कण्ठ तक पहुँच रही है । भीतरी अवयवों में सुषुम्ना नाड़ी में से प्रस्फुटित हुआ यह गौण तेज अंतःप्रदेश को प्रकाशवान् बना रहा है ।

(8) अँगूठे से दाहिना छिद्र बन्द कीजिए और बायें नथुने से साँस खींचते हुए ध्यान कीजिए कि इड़ा नाड़ी द्वारा सूर्य प्रकाश जैसा प्राण-तत्व साँस से मिलकर शरीर में भीतर प्रवेश कर रहा है और वह तेज सुषुम्ना विनिर्मित नाभि-स्थल के सूर्य चक्र में प्रवेश करके वहाँ अपना भण्डार जमा कर इस प्रकार पाँच अंगों में विभाजित इस प्राणाकर्षण प्राणायाम को नित्य ही जप से पूर्व करना चाहिए । आरम्भ ५ प्राणायाम से किया जाय । अर्थात उपरोक्त क्रिया पाँच बार दुहराई जाय । इसके बाद हर महीने एक प्राणायाम बढ़ाया जा सकता है । यह प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ाते हुए एक वर्ष में आधा घण्टा तक पहुँचा देनी चाहिए''

नाड़ी शोधन प्राणायाम
(१) प्रातः काल पूर्व को मुख करके कमर सीधी रखकर सुखासन से, पालथी मार कर बैठिये । नेत्रों को अधखुले रखिए ।

(२) दाहिना नासिका का छिद्र बन्द कीजिए । बाएँ छिद्र से साँस खींचिए और उसे नाभिचक्र तक खींचते जाइए ।

(३) ध्यान कीजिए कि नाभि के स्थान में पूर्णिमा के पूर्ण चन्द्रमा के समान पीतवर्ण शीतल प्रकाश विद्यमान है । खींचा हुआ साँस उसे स्पर्श कर रहा है ।

(४) जितने समय में साँस खींचा गया था, उतने ही समय भीतर रोकिये और ध्यान करते रहिए कि नाभिचक्र में स्थित पूर्ण चन्द्र के प्रकाश को खींचा, प्रकाशवान् बन रहा है ।

Pages:  1  [2]  3 
साहित्य | सुझाव पुस्तिका |