युगगीता (भाग-३)

कर्मयोग की परमसिद्धि-अंतःशुद्धि

Read Scan Version
<<   |   <   | |   >   |   >>
कर्म ब्रह्म को अर्पित हों

ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति यः | लिप्यते न स पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा ५/१०

जो पुरुष सब कर्मों को परमात्मा में अर्पण करके और आसक्ति को त्यागकर कर्म करता है, वह जल में कमलपत्र की भाँति पाप से लिप्त नहीं होता। (५/१०)

अहंकार के भाव से मुक्त व्यक्ति जब अपनी आसक्ति को भी त्याग देता है तो वह ऐसी उच्चतम स्थिति में पहुँच जाता है कि वह जो भी कर्म करता है, मानो परमात्मा उन्हें स्वयं कर रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है। ऐसा व्यक्ति दिव्यकर्मी होता है एवं ब्रह्म में कर्मफल को सौंपकर और कर्त्तृत्वाभिमान को छोड़कर सारे कर्म करता है। श्री रामकृष्ण परमहंस नरेंद्र को लक्ष्य करके कहते हैं, च्च्ब्रह्म कैसा है, जानता है? जैसे वायु। दुर्गंध- सुगंध वायु के साथ आ रही है, किंतु वायु निर्लिप्त है। इसी तरह ब्रह्म भी निर्लिप्त है। भला- बुरा जीव के लिए है, सत्- असत् जीव के लिए है, ब्रह्म का इससे कुछ भी नाता नहीं। दीपक के सामने कोई भागवत पढ़ता है, कोई जुआ खेलता है, किंतु दीपक निर्लिप्त है। दुःख, पाप, अशांति सभी जीव के लिए हैं, ब्रह्म तो निर्लिप्त है। इस निर्लिप्त आनंदस्वरूप ब्रह्म के साथ निज को अभिन्न मानना ही यथार्थ ज्ञान या मोक्षत्व की प्राप्ति है।।

आगे वे कहते हैं, किंन्तु इस ब्रह्म में समर्पण बड़ा ही कठिन काम है। अहंम् को परमात्मा में विलीन कर देना अर्थात् मैं करता हूँ, ऐसी बुद्धि को छोड़कर कर्म को करना। अज्ञानी मैं करता हूँ, ऐसा समझकर अपने कर्म को अहं के ऊपर स्थापित करता है और परोक्ष ज्ञानी अहं अभिमान छोड़कर फल सहित कर्म को ब्रह्म में स्थापित या अर्पित करते हैं। (श्रीमद्भगवद्गीता—स्वामी अपूर्वानंद जी—रामकृष्ण शिवानंद आश्रम, बारासात, प० बंगाल)

अहंभाव से परे अक्षरपुरुष

मनुष्य ब्रह्म में समर्पण तब ही कर पाएगा, जब वह त्रिगुणातीत होगा। गुणों ने उसे अपना गुलाम बना रखा है। कभी हमें तमोगुण जड़ता में धर दबोचता है, कभी हमें रजोगुण की आँधी उड़ा ले जाती है और कभी सत्त्वगुण का आंशिक प्रकाश उसे बाँधकर रख लेता है। मनुष्य को इसी कारण सुख- दुःख, हर्ष- शोक, काम- क्रोध, आसक्ति- जुगुप्सा अपने वश में करते रहते हैं, उसे जरा भी स्वतंत्रता नहीं है। श्री अरविंद कहते हैं कि मुक्त होने के लिए मनुष्य को प्रकृति के कर्म से पीछे हटकर अक्षरपुरुष की स्थिति में आ जाना होगा। तभी वह त्रिगुणातीत होगा। त्रिगुणातीत अर्थात् स्वार्थपूर्ण अहंभाव से परे हो जाना। ऐसा व्यक्ति समाज का एक योगनिष्ठ कर्त्तव्यपरायण सेवक होता है तथा जीवन में संपादित उसकी सभी क्रियाएँ उत्साह एवं दिव्य प्रयोजन के साथ होती हैं। कर्मों में कुशलता और सौंदर्य के दर्शन होते हैं।


अहंकार रहित दृष्टिकोण ही हमारे भीतर बैठे सच्चिदानंदरूपी परमात्मा को—श्रेष्ठतम तत्त्व को अनावृत करता है। हम अपनी अपूर्णताओं से ऊपर उठकर जीवन के सभी कार्यों को अति सुंदर ढंग से संपादित करने लगते हैं। ऐसा व्यक्ति जब आसक्ति को त्यागकर (सङ्गं त्यक्त्वा), ब्रह्मार्पणपूर्वक (ब्रह्मण्याधाय), अपने कर्म करता है (कर्माणि करोति यः) तो वह ऐसा दिव्यकर्मी व्यक्ति बन जाता है, जिसने कर्ताभाव- अहंकार का समर्पण कर दिया हो। फिर वह कर्म करते हुए भी नई वासनाओं से नहीं बँधता और न ही पाप से लिपायमान ही होता है (लिप्यते न स पापेन) और ऐसी स्थिति में जल में रहने वाले कमलपत्र के समान जगत् में अपनी स्थिति बनाए रखता है (पद्मपत्र- मिवाम्भसा)

काव्य की दृष्टि से अति सुंदर, विलक्षण स्तर के इस श्लोक में जो उपमा दी गई है, वह हमें गीताजी के दर्शन का वास्तविक रसास्वादन कराती है। हम जल में कमल के समान रहें। कमल पंकज कहलाता है, पंक अर्थात् कीचड़ से जन्मा—कमल। वह न कीचड़ से लिप्त होता है, न जल से। वह तो बस कमल ही होता है, जिसकी तुलना विष्णु भगवान् के नेत्रों से की गई है, जो शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। गीता का अध्यात्म हमें शिक्षण देता है कि हम उच्चस्तरीय चैतन्य में व्याप्त सत्ता के प्रति अपने अहंकार को समर्पित कर और आसक्ति को छोड़ कर्त्तव्य कर्मों का संपादन करें। निर्लिप्त भाव से हम यदि कर्म करेंगे, तो नई वासनाओं से नहीं बँधेंगे, न ही पाप हमें बंधनों में उलझाएँगे (लिप्यते न स पापेन)। लौकिक दुनिया जो पुत्रैषणा, वित्तैषणा, लोकैषणा से भरी पड़ी है, उसमें भी हम उनमें लिप्त न होकर कमल के पत्ते के समान बने रहेंगे।

किंतु क्या यह संभव है? अहंकार रहित भाव में फिर व्यक्ति कर्म कैसे कर पाएगा? उत्पन्न नई वासनाएँ कहीं उसके व्यक्तित्व को जकड़ तो नहीं लेंगी? क्या वह कर्मों से अपने बंधनों को मुक्त कर सकता है? श्रीकृष्ण कहते हैं कि हाँ, यह संभव है एवं इसके लिए वे ग्यारहवें श्लोक में संकेत देते हैं—

कायेन मनसा बुद्ध्या केवलैरिन्द्रियैरपि
योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वात्मशुद्धये॥ ५/११


कर्मयोगी (दिव्यकर्मी- योगिनः) आसक्ति को त्याग करके केवल इन्द्रिय, मन, बुद्धि और शरीर से भी अंतःकरण की शुद्धि के लिए कर्म करते हैं। (५/११)
यज्ञीय भाव से किए गए कर्म पूर्ण समर्पणभावपूर्वक संपन्न होते हैं। ऐसे दिव्यकर्मी अपने आप को कर्म और उसके फल द्वारा लिप्त न होने देकर (उनसे आसक्त न हो, प्रभावित न होकर—सङ्गं त्यक्त्वा) अपने मन, बुद्धि, ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों से मात्र प्रभु अर्पित होकर कर्म करते हैं। (कायेन मनसा बुद्ध्या केवलैरिन्द्रियैरपि)। कितना स्पष्ट निर्देश है! ज्यादा व्याख्या की जरूरत भी नहीं।

सङ्गं त्यक्त्वा

आसक्ति से मुक्ति- निवृत्ति की बात सङ्गं त्यक्त्वा के माध्यम से बार- बार गीता में आई है। यह दसवें एवं ग्यारहवें श्लोक में लगातार आई है। अहंकार और अहंकेंद्रित कामनाएँ दोनों ही मिलकर आसक्ति को परिभाषित करती हैं। इस भीतर बैठे दानव से जूझकर उससे मुक्ति पा लेना दिव्यकर्मी का एक बहुत महत्त्वपूर्ण कर्म होता है। इसके लिए वह अलग से कोई उपासना या कर्म नहीं करता। वह यह कर्म सहज रूप में करता हुआ अपनी वर्तमान वासनाओं का क्षय कर लेता है। संसार में संव्याप्त परमात्मसत्ता की सेवा करते- करते वह मन, बुद्धि, इन्द्रियों को शांत व स्थिर कर लेता है और उस भावावस्था में पहुँच जाता है, जहाँ वह ध्यानस्थ हो जाता है, उसके हृदय की शुद्धि हो जाती है एवं इस शुद्ध अंतःकरण के साथ उसे अनंत शांति की उपलब्धि होती है। हृदयशुद्धि सबसे बड़ी उपलब्धि है, जो निष्काम कर्म करते- करते एक दिव्यकर्मी लोकसेवी को प्राप्त होती है। तिलक का जीवन

    ऐसे कर्मयोगी, जो आसक्ति को त्यागकर जनहितार्थाय अपने कर्म करते रहते हैं, जनसामान्य को अपने आचरण से शिक्षण भी देते हैं एवं बड़ा आदर्श जीवन जीते हैं। लोकमान्य तिलक च्केसरीज् और च्मराठाज् समाचारपत्रों का संपादन करते थे। दोनों समाचारपत्रों की सारा राष्ट्र प्रतीक्षा करता था; क्योंकि उनमें जन-जन के लिए संदेश छिपा होता था। आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने में इन दोनों ही समाचारपत्रों की बड़ी भूमिका थी। और दिन की तरह वे अपने समाचारपत्र का संपादन कर उसे अंतिम रूप दे रहे थे कि खबर आई—आपके बेटे की मृत्यु हो गई है; पत्नी परेशान हैं, तुरंत चले आएँ।

आसक्ति से पूर्णतः मुक्त तिलक ने संदेशवाहक से कहा, च्च्बेटा, हमारे बेटे का मरना हमारा व्यक्तिगत दुःख है, किंतु च्केसरीज् का इंतजार तो सारे देश को है। वह हमारा लोककर्म है। तुम शवयात्रा की व्यवस्था करो, हम संपादन करके अभी आते हैं। यदि यह कार्य रुक गया तो अखबार निकल नहीं पाएगा एवं लाखों व्यक्ति निराश होंगे। इन व्यक्तियों की उम्मीदों को हमारे चिंतन ने जिंदा रखा है, इसलिए हम इसे छोड़ नहीं सकते।ज्ज् संपादन में तिलक ऐसे लीन हुए कि समय अधिक हो गया। जब तक वे पहुँचे, बेटे को अग्रि दी जा चुकी थी। मरे हुए बेटे को वे देख तक नहीं पाए। ऐसे आदमी को कोई निष्ठुर भी कह सकता है; परंतु अपनी व्यक्तिगत वेदना सहकर भी जो लोक-शिक्षण हेतु कर्म में रत रहे, वही सच्चा कर्मयोगी है। यहाँ ऐसे ही कर्मयोगी की ओर संकेत किया गया है, जो अपनी वेदना को व्यक्तिगत न मान राष्ट्रधर्म में निरत रहा। ग्यारहवाँ श्लोक जिस कर्मयोगी की ओर संकेत करता है, उसका सर्वोच्च आदर्श बालगंगाधर तिलक हैं।

परमपूज्य गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा जी

    परमपूज्य गुरुदेव की मातुश्री का देहांत हो गया। १९७१ के प्रारंभिक महीनों का प्रसंग था। ३-४ माह में ही उन्हें अपने घोषित प्रवास पर हिमालय चले जाना था। वे स्वयं बिलासपुर में दौरे पर थे। उन दिनों उनके बड़े सघन दौरे राष्ट्र के कोने-कोने में चल रहे थे। टेलीफोन करने की कोशिश की गई, तार गया एवं तब तक के लिए एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को केन्द्र से भेजा गया; ताकि वे तुरंत लौट आएँ। पूज्यवर की माता को सभी प्यार से च्ताईज् कहते थे। उनने कहा कि जब तक हम पहुँचेंगे-आएँगे, तब तक हमारे लाखों कार्यकर्त्ता कार्यक्रम न हो पाने के कारण प्रतीक्षा में रहेंगे, निराश हो जाएँगे। अग्रि उनके आने की प्रतीक्षा के बाद प्रज्वलित कर दी गई। बाकी लोगों ने, पारिवारिक जनों ने यह काम पूरा किया। गुरुदेव अपना दौरा पूरा कर दस-बारह दिन बाद लौटे। आकर फिर शेष उत्तर कर्म पूरे किए। वंदनीया माताजी ने अपने अंदर की वेदना उन तक पहुँचाने का प्रयास किया कि लोक-व्यवहार की दृष्टि से उनको आ जाना चाहिए था। गुरुवर का कहना था कि लोक-मंगल के लिए, लोक-शिक्षण के लिए लोकसेवी जीता है। हमारे न आने से कोई फरक भी नहीं पड़ा व क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं को निराशा भी नहीं हुई। कोई इसे निष्ठुरता कह सकता है, माँ के प्रति असम्मान भी कह सकता है; परंतु यह दिव्य कर्मी, लोकसेवी के कर्मयोग की पराकाष्ठा है, जिसे ग्यारह वें श्लोक में योगेश्वर ने 'सङ्गं त्यक्त्वा' कहकर परिभाषित किया है। ऐसे व्यक्ति स्थितप्रज्ञ स्तर के महामानव होते हैं एवं जल में पड़े कमल के पत्ते के समान निर्लिप्त जीवन जीते हैं।

योगीराज श्री अरविंद

    श्री अरविंद सात सौ पचास रुपये की नौकरी छोड़कर मात्र पचहत्तर रुपये मासिक में नेशनल कॉलेज के प्राचार्य बने। उस जमाने का बड़ौदा महाराज के सचिव स्तर पर सात सौ पचास रुपये का वेतन आज के हिसाब से एक-डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह बनता है; किंतु उनने लोकहित के लिए कम वेतन में नेशनल कॉलेज में प्रशिक्षण देना अनिवार्य माना। इसके साथ-साथ वे च्वंदेमातरम्ज् का संपादन भी करते थे। उन्हीं दिनों उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी की कुशलक्षेम पूछकर वे अपने कक्ष में आकर लिखने बैठ गए। कम-से-कम उस रात तो वे अपनी पत्नी के साथ बैठकर बिताते, व्यावहारिक तो यही था। घोष बाबू की पत्नी उनकी देख-रेख करती थीं; क्योंकि उन्हें स्वयं की अधिक सुध तो रहती थी नहीं। वे मकान मालकिन भी थीं, आयु में बड़ी भी। उनने दो मालाएँ बनाईं एवं कहा कि आप अपनी कलम हमें दीजिए, आज की रात आप चुपचाप जाइए व पत्नी के पास रहिए। दो मालाएँ हमने आपके लिए बनाई हैं; एक माला स्वयं पहन लीजिए, एक माला अपनी पत्नी को पहनाइए। आप इतने संकोची हैं कि अपनी पत्नी से भी माला पहनेंगे नहीं। रात भर बैठकर उनसे बात कीजिए। फिर कल आकर जो लिखना है, वह कार्य कीजिएगा।

    श्री अरविंद अपनी पत्नी मृणालिनी देवी के पास चले गए। रात्रि ढाई बजे घोष बाबू की पत्नी की नींद खुली, तो उनने देखा कि श्री अरविंद के कक्ष की बत्ती जल रही है और वे अंदर बैठे यथावत् लिख रहे हैं। श्रीमती घोष बाहर ताला लगाकर भी आई थीं; किंतु ये तो संभवतः गए ही नहीं। उनने पूछा तो श्री अरविंद बोले, च्च्हमने आपकी सारी बातें मान लीं, पत्नी को माला पहनाई, उससे बातें कीं। जब सारी बातें समाप्त हो गईं, तो वह भी चुप, हम भी चुप। हमने उनसे पूछा कि हम संपादन कर लें, तो वह स्वीकृति देकर सो गईं। हम लौट आए। देखा बाहर ताला लगा है। क्रांतिकारी-उग्रवादी होने के नाते हमें छलाँग लगाना तो आता है। हम अंदर आ गए देखा तो आपने हमारे कमरे में ताला लगा रखा है। हमने खिड़की देखी, आधी खुली थी। एक धक्का मारा तो वह भी खुल गई। बिना आपकी नींद को खराब किए हम अंदर आ गए व अपना कार्य करने लगे। आपकी बात भी मान ली एवं आपको जगाया भी नहीं। सारा देश च्वंदेमातरम्ज् की प्रतीक्षा कर रहा है। यदि हम न लिखते, तो कल च्वंदेमातरम्ज् प्रकाशित नहीं होगा। हमारी पत्नी, तो एक दिन इंतजार भी कर लेंगी।ज्ज् यह घटना श्री नीरोदवरण (जो आज भी श्री अरविंद आश्रम में हैं) के द्वारा च्मृणालिनी देवीज् नाम से लिखी पुस्तक में उद्धृत है। व्यक्तिगत कार्य कितना ही बड़ा क्यों न हो, स्वयं का विवाह या उसकी प्रथम रात्रि ही क्यों न हो, वह एक तरफ एवं देशहित एक तरफ। यह कर्मयोगी की राग से, आसक्ति से निवृत्ति है एवं लोक-शिक्षण हेतु कर्म के प्रति समर्पण की पराकाष्ठा है। परमपूज्य गुरुदेव अक्सर चर्चा में तिलक एवं श्री अरविंद के इन प्रसंगों को उद्धृत करके कहते थे कि आसक्ति से इस तरह की निवृत्ति किए बिना उच्चस्तरीय लोकसेवी बनना संभव नहीं है।

लोकसेवी की सिद्धि का मर्म :-


ग्यारहवें श्लोक की धुरी है, योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वा—दिव्य कर्मयोगी आसक्ति को त्यागकर सतत कर्म करते रहते हैं। ये कर्म उनके व्यक्तित्व से झरने वाली परमात्म सत्ता की चेतना द्वारा सहज ही होते रहते हैं। वे न किसी कर्म से आसक्त होते हैं, न उसके फल से। हमें इससे क्या मिलेगा, इसकी चिंता उन्हें नहीं होती। पर सहज ही ये कर्म करते- करते एक फलश्रुति, उपलब्धि, दैवी अनुदान उन्हें प्राप्त हो जाते हैं। ये हैं इंद्रिय, मन, बुद्धि और शरीर से किए गए इन कर्मों से मिलने वाली अंतःकरण की शुद्धि (आत्मशुद्धये)। यह सबसे उत्कृष्ट उपलब्धि है और यह कर्मयोग की सिद्धि है। इसके प्राप्त होते ही हमें परम शांति मिलती है, परमात्म सत्ता से तन्मयता मिलती है एवं हम ध्यान की पराकाष्ठा पर पहुँच जाते हैं।

ढेर सारी साधनाएँ, दुनिया भर के प्रपंच रचकर भी जो नहीं मिल सकता, वह अपने मन, बुद्धि, ज्ञानेन्द्रियों, कर्मेन्द्रियों से प्रभु अर्पित होकर कर्म करने से मिल जाता है। संसाररूपी परमात्मा के इस बगीचे को समुन्नत, सुंदर, व्यवस्थित बनाना ही हमारा कर्त्तव्य है। हम निज की तो सोचें, पर उसमें आसक्त न हों, उसके लिए परेशान न हों। जो प्रभु की सेवा करता है, दरिद्रनारायण की सेवा करता है, प्रभु उसका ध्यान रखते हैं। परमपूज्य गुरुदेव कहते थे, परमार्थ में ही सच्चा स्वार्थ है। लोकहित की वेदिका में हम कुछ पुष्प अपने कार्यों से समर्पित कर सकें, इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं, इससे बड़ा स्वार्थ कोई नहीं। संकीर्ण स्वार्थपरता की तुलना में लोकहित के लिए जीते हुए कर्म करना, बिना किसी आसक्ति के निर्लिप्त भाव से जीना यदि हमें आ जाए, तो हम ऋद्धि- सिद्धियों की प्राप्ति के राजमार्ग पर चल पड़ते हैं। पर न जाने क्यों हमें अंदर की उस शांति की तुलना में, जो औरों के हित जीने में मिलती है तथा निरासक्त- मुक्तजीवन जीने से मिलती है, अशांति में- तनावों में जीना ही पसंद है। इसीलिए तो हमारे कर्म भी उसी तरह के हो जाते हैं और पुनः बंधनों में फँसकर जीना ही हमारी नियति बन जाती है।
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118