गीत माला भाग-2

इतना प्यार करेगा कौन

<<   |   <   | |   >   |   >>
इतना प्यार करेगा कौन
इतना प्यार करेगा कौन, जितना माँ करती है।
बेटा जब परदेश को जाये, माँ रोया करती है॥

बेटा जब परदेश को जाये, सब कहे कुछ लेकर आये।
माँ कहे कुछ लाये न लाये, लाल मेरा वापस आ जाये।
इतना धीर धरेगा कौन- ३ जितना माँ धरती है॥
 
बेटा जब विपदा में आये, सब कहे विपदा टल जाये।
माँ कहे मेरी जान ही जाये, लाल मेरे पर आँच न आये।
इतना कष्ट सहेगा कौन- ३ जितना माँ सहती है॥

माँ की ममता बड़ी बताई, वेद पुराणों में भी गाई।
जिसने माँ की रहमत पाई, उसके कमी कोई न आई।
इतना त्याग करेगा कौन- ३ जितना माँ करती है॥

बेटा जब दानव बन जाये, माँ का हिय चिर दिखलाये।
माँ का दिल फिर भी ये चाहे, लाल मेरे पर आँच न आये।
इतना माफ करेगा कौन, जितना माँ करती है॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118