गीत संजीवनी-11

सावधान होशियार

<<   |   <   | |   >   |   >>
सावधान होशियार नौजवान।
हाथ में उठा मशाल युग रहा तुम्हें पुकार॥ सावधान॥

एक युद्ध जीतकर हम स्वतन्त्र हो गये।
किन्तु हाय! स्वप्न लोक में तुरन्त खो गये॥
भूल गये प्रीति- रीति भरा रास्ता।
द्वेष- भेद, द्रोह आदि- में प्रवीण हो गये॥
पकड़ लिया है कौन मार्ग- कौन मार्ग है सही।
छोड़कर प्रमाद आज- क्रान्ति युक्त कर विचार॥ सावधान॥

आँख खोल देख चोर घुस पड़े हैं गेह में।
हीन भाव मानस में- आलस बन देह में॥
मानव के गौरव को- चाट गई क्षुद्रता।
वृद्धि हुई कटुता में- कमी हुई नेह में॥
पहुँचा दे संस्कार जन- जन में घर- घर में।
एक सबल ठोकर से- दूर कर सभी विकार॥ सावधान॥

आज इस समाज को- खा रही कुरीतियाँ।
नीति पक्ष दुर्बल है- बढ़ रही अनीतियाँ॥
जाति- पाँति ऊँच- नीच बढ़ रहे।
जाने क्यों रूठ गईं- प्यार भरी रीतियाँ॥
वक्त आ गया निकट- हम सभी सचेत हों।
दानवता मानव की आबरू न ले उतार॥ सावधान॥

प्रज्ञा आह्वान करो- छूट जाये मूढ़ता।
उमड़े यज्ञीय भाव- भाग जाये क्षुद्रता॥
ऋषियों की थाती फिर पहुँचा दे जन- जन तक।
आदर्शों से हो फिर- मानव की मित्रता॥
समयदान- अंशदान बना परम्परा॥
नवयुग का सूत्रधार- बन सपूत होनहार॥ सावधान

मुक्तक-

समय है यह भयंकर- राह इसमें ही बनानी है।
न दुहरानी हमें फिर से- पराजय की कहानी है॥
ढलानें, फिसलनें हैं- हर तरफ छाया अँधेरा है।
इसी से हर निमिष रखनी- बहुत ही सावधानी है॥

<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118