गीत संजीवनी-12

दीपावली शुभ पर्व पर

<<   |   <   | |   >   |   >>
दीपावली शुभ पर्व पर- दीपक जलाना चाहिए।
बाहर उजाला चाहिए- भीतर उजाला चाहिए॥
घर में उजाला चाहिए- मन में उजाला चाहिए॥

सूर्य, चन्दा है नहीं- इस रात में तो क्या हुआ।
दीपकों को उभरकर जग- जगमगाना चाहिए॥

पात्रता छोटी मगर- मन प्रेम से भरपूर है।
प्राण की बाती जला- शुभ ज्योति पाना चाहिए॥

वेदनाएँ विश्व में- फैली हुई हैं हर जगह।
दुःख बँटाकर दूसरों का- मुस्कुराना चाहिए॥

कर सकेगा पाप अँधियारा- हमारा क्या अरे?
ज्योति ले परमार्थ की हर- पग बढ़ाना चाहिए॥

धन व्यसन बनने न पाये- सावधानी से चलें।
खर्च पर सुविवेक का- अंकुश लगाना चाहिए॥

स्वार्थ का दुर्बुद्धि का- घेरा अगर है तोड़ना।
यज्ञ का सुविचार का- कुछ क्रम बनाना चाहिए॥

<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118