गीत माला भाग १०

पुकार प्राण- प्राण को

<<   |   <   | |   >   |   >>
पुकार प्राण- प्राण को

पुकार प्राण- प्राण को, सुनो गुहार ध्यान दो।
जली मशाल ज्ञान की, उठो जवान थाम लो॥

दिशा- दिशा पुकारती, उषा निशा पुकारती।
अनादि मंत्र गा रहे, जगे प्रबुद्ध भारती॥
समस्त शक्ति दान लो, बनो महान थाम लो॥

साँस- साँस पर समर, चुनौतियाँ भरी डगर।
प्रयाण शंख फूँकता, तिमिर चला सँवर- सँवर॥
अमित शक्ति पुञ्ज हो, प्रकाश प्राण थाम लो॥

सजल नयन पुकारते, खिले सुमन पुकारते।
करें पुनीत अर्चना, चले चरण पुकारते॥
कि कण्ठ- कण्ठ गा रहा, हुआ विहान थाम लो॥

झुके न शीश ज्ञान का, रुके न पाँव ध्यान का।
महान ज्योति पर्व पर, नहान प्राण- प्राण का॥
उबार पाप- ताप से, दुःखी जहान थाम लो॥

दिगन्त लाल- लाल है, उदार भारती जगी।
अनन्त ज्योति वर्तिका, उभार आरती जगी॥
मुहूर्त जो मिला महान, पुण्यवान थाम लो॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118