देश हमारा सबसे प्यारा
देश हमारा सबसे प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।
प्यारा भारत देश हमारा, प्यारा हिन्दुस्तान हमारा॥
लहर- लहर लहराये अपना, तीन रंग का झण्डा प्यारा।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा॥
रहे तिरंगा अमर हमारा, मिलकर गायें भारत सारा॥
सदा शक्ति सरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला।
वीरों को हर्षाने वाला, मातृभूमि का तन मन सारा॥
विश्व विजय करके दिखलायें, तब होवे प्रण पूर्ण हमारा॥
इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जाये।
आओ प्यारे वीरों आओ, देश धर्म पर बलि- बलि जाओ॥
एक साथ सब मिलकर गाओ, प्यारा भारत देश हमारा॥
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, न्यारा भारत देश हमारा।
देश हमारा सबसे प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा॥
प्यारा भारत देश हमारा, प्यारा हिन्दुस्तान हमारा॥
सामान्यतः संगीत के मूल उद्देश्य सौन्दर्यानुभूति हृदय में नैतिकता की अभिवृद्धि तथा आनन्द की प्राप्ति है।