सच्ची राहें खोजना है
सच्ची राहें खोजना है यदि, तो साहस दिखलाना होगा।
छोड़ रूढ़ियाँ या मन मर्जी, सद्विवेक अपनाना होगा॥
बात सच है आज मानव, मनुजता से हट गया है।
भावना से शून्य मन है, क्रूरता से पट गया है॥
किन्तु मनुज के मन में फिर से, देव भाव विकसाना होगा॥
मनुजता का दर्द बाँटे, है कहीं यह खोजना है।
और उसको शक्ति देने, की बनानी योजना है॥
मानव में देवत्व जगाकर, स्वर्ग धरा पर लाना होगा॥
बुद्धि संगत गर कोई यदि, धर्म का पथ दिखलाता है।
और अनुशरण का भाव, मन में वह जगाता है॥
तो सहयोग जुटाकर उसको, मंजिल तक पहुँचाना होगा॥
बूँद मिलकर सिन्धु बनता, सत्य हम यह जानते हैं।
और कण मिलकर बने पर्वत, सभी यह जानते हैं॥
सज्जनता को जोड़ जोड़कर, सतयुग भू पर लाना होगा॥
अकेले गायन को भी प्रभावोत्पादक और लाभकारी बताया गया है।
- डॉ. मैकफेडेन