गीत माला भाग १५

सत्शिव सुन्दर भावों की

<<   |   <   | |   >   |   >>
सत्शिव सुन्दर भावों की
सत्शिव सुन्दर भावों की हम, शांति क्रांति चिनगारियाँ।
कर देंगी उद्धार देश का, भारत की हम नारियाँ॥
हम सुधरेगी जग सुधरेगा, यही हमारी कामना।
जड़- चेतन में भर देंगी हम, धर्म- कर्म की भावना॥
अनय अनैतिकता के बन्धन, तोड़ेंगी हम शान से॥
संकट में भिड़ जायेंगी हम, आँधी से तुफान से॥
प्रांतीय- प्रभंजन थम जाता है, चढ़ जाती जब त्यौरियाँ॥
नई रोशनी लायेंगी हम, लायेंगी आकाश नया।
मूढ़- मान्यताएँ बदलेंगी, भर देगी विश्वास नया॥
युग- कुरीतियों में रख देंगी, हम भीषण अंगार नया।
त्याग- तपस्या से कर देंगी, हम भीषण श्रृंगार नया॥
युग निर्माण योजना की हम, करती हैं तैयारियाँ॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118