गीत माला भाग १५

सुधरे हमारा परिवार

<<   |   <   | |   >   |   >>
सुधरे हमारा परिवार

सुधरे हमारा परिवार, परिवार मेरी बहनों।
करना है जग का सुधार, सुधार मेरी बहनों॥

घर के बच्चे कहना माने, निज कर्तव्य सभी पहचानें।
होगा तभी उद्धार, उद्धार मेरी बहनों॥

कोई न होवे नशे का आदी, होवे नहीं घर की बरबादी।
तुमसे ही होगा सुधार, सुधार मेरी बहनों॥

सबको अच्छी राह चलाओ, भारतीय संस्कार जगाओ।
पीढ़ी को दो तुम संवार, सँवार मेरी बहनों॥

नारी ने ही सबको ढाला, अवतारों तक को है पाला।
इनसे ही चलता संसार, संसार मेरी बहनों॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118