भारतीय संस्कृति के आधारभूत तत्व

बहुदेववाद

<<   |   <   | |   >   |   >>
हिन्दू धर्म पर एक सबसे बड़ा आक्षेप यह लगाया जाता रहा है कि इसमें अनगिनत देवी- देवता हैं ।। इतना पुराना धर्म होते हुए भी इनमें इस बात पर सहमति नहीं है कि किसे मानें, किसे न मानें? वैदिक काल से लेकर पुराणों तक तथा अवतारी लीला पुरुषों तक अनगिनत आराध्य इष्ट हिन्दुओं के हैं व इनका कोई एक सनातन धर्म नहीं है, कोई एक ईश्वर नहीं है ।। ऐसा दोषारोपण प्रायः वे लोग करते हैं जो तथ्यों से अवगत न होने के कारण देव संस्कृति का मात्र बहिरंग पक्ष ही देखकर अपना मत बना लेते हैं ।।

उपर्युक्त आक्षेप के उत्तर में एकेश्वरवाद बहुदेववाद की व्याख्या से भ्रान्तियों का वह कुहासा मिटाने का हम प्रयास करेंगे जो सनातन धर्म पर छाया दिखाई पड़ता है, पर वैसा नहीं है ।। अपूर्ण जानकारी के कारण भारतीय संस्कृति के आधार पर ही जीवन वृत्ति चलाने वाले धर्मोंपदेशक भी अन्यान्य मतावलम्बियों के साथ हाँ में हाँ मिलाते देखे गये हैं ।। कि हिन्दू धर्म में देवी- देवता तो बहुत हैं व यही एक इसकी बड़ी कमी हैं ।। इनके प्रत्युत्तर पर हँसी भी आती है व इस विडम्बना पर दुःख भी होता है ।। क्रान्तिदर्शी चिन्तक स्तर के ऋषिगण क्या इतने अदूरदर्शी थे कि वे भगवान का स्वरूप बनाते समय सही ढंग से चिन्तन नहीं कर पाए? आखिर यह कल्पना हमारे मन में आई कैसे?

इस संबंध में ऋग्वेद का एक मंत्र हमारा चिन्तन स्पष्ट करता है ।। ऋषि उसमें कहते हैं-
इन्द्र मित्रं वरुणमग्निमा हुथो दिव्यः स सुपण्रा गरुत्मान ।।
एकं सद्विपा बहुधा वदन्ति अग्निं यमं मातरिश्वान माहुः॥

अर्थात् ''एक सत्यस्वरूप परमेश्वर को बुद्धिमान ज्ञानी लोग अनेक प्रकारों से अनेक नामों से पुकारते हैं ।। उसी को वे अग्नि, यम, मातरिश्वा, इन्द्र, मित्र, वरुण, दिव्य, सुपर्ण, गरुत्मान इत्यादि नामों से याद करते हैं, सारा वैदिक वाङ्मय इसी प्रकार की घोषणाओं से भरा है, जिसमें एक ही सद्घन, चिद्घन और आनंदघन तत्त्व को मूलतः स्वीकार करके उसी के अनेक रूपों के रूप में ईश्वर को मान्यता दी गयी है ।।

विश्व के समस्त नाना प्रकार के रूपों में उसी एक का साक्षात्कार किया गया है ।। एक प्रकार से एकत्व में अनेकत्व तथा अनेकत्व में एकत्व, यह एक निराले प्रकार का दर्शन भारतीय संस्कृति का है, जो कहीं और देखने को नहीं मिलता ।। जब अधिकार भेद से आराध्य रूप भी विविध हो जाते हैं तो दार्शनिक चकराकर हिन्दुओं को बहुदेववादी (पालीथीस्टीक) ठहरा देते हैं वे कहते हैं कि संभवतः हिन्दू सभ्यता एक ईश्वर की सत्ता से अनभिज्ञ थी ।। जबकि एक ही सत्य, एक ही चिन्मय सत्ता की स्वीकृति ''भारतीय अध्यात्म स्थान- स्थान पर देता आया है ।''

मैक्समूलर कहते हैं कि वैदिक काल के ऋषि बड़े विद्वान थे ।। विभिन्न देवताओं के रूप में ऋषियों ने परमेश्वर की विभिन्न शक्तिधाराओं की गुण रूप में चर्चा करके उनकी महिमा का बखान किया है ।। मैक्समूलर ने वेदों में हेनीथीइज्म या उपास्य श्रेष्ठतावाद का प्रतिपादन किया जिसे बाद के अध्येयताओं ने अलग- अलग ढंग से समझकर उसकी व्याख्या की ।। ''एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति'' स्वर जितनी बार हमारे समक्ष गूँजता है, हर बार एक महान प्रेरणा व संजीवनी हमें मिलती है, उस एक ईश्वरीय सत्ता के बारे में जिसे विभिन्न संप्रदाय विभिन्न मत अलग- अलग नामों से जानते हैं पर वैदिक आधार पर वह एक ही है ।।

देव संस्कृति की यह महानता है कि यहाँ विचार स्वातन्त्र्य को बौद्धिक प्रजातंत्र को, प्रधानता मिली ।। यहाँ आस्तिक भी पनपते हैं तथाकथित नास्तिक भी ।। यहाँ चार्वाकवाद, जैनों का शून्यवाद भी वैसा ही सम्मान पाता है जैसा त्रेतवाद, द्वैतवाद तथा अद्वैतवाद ।। ईश्वर के स्वरूप व कल्पना के लिए पूरी छूट दे दी गयी है ।। माना यह गया है कि अंतः व्यक्ति नीतिमत्ता को मानेगा परमसत्ता के अनुशासन को मानेगा व जीवन में ईश्वरीय तत्त्वदर्शन को उतारेगा ।। चाहे किसी का भी नाम ले, बनेगा तो वह ईश्वरीयपरायण ।। यही कारण है कि इस्लाम, ईसाई धर्म यहाँ की उर्वर भूमि में भली- भाँति पनपते गए जब कि अपनी जन्मभूमि छोड़कर अन्य स्थानों पर उन्हें संघर्ष हिंसा द्वारा, अपना प्रचार करना पड़ा ।।

आदि पुरुष की कल्पना जिन ऋषियों ने की, ''कस्मै देवाय हविषा विधेम'' का उत्तर जिन्होंने एक ही विश्वाधार के विभिन्न रूपों के रूप में दिया, उनके निर्धारणों पर उँगली उठाना कुतर्की, विवादों में उलझने वाले नास्तिकों का काम है ।। बहुदेववाद में एकेश्वरवार का अर्थ है परमसत्ता की विभिन्न रूप रश्मियों में उस एक ही सत्ता का दर्शन करना ।। यदि यह हो सके तो आस्तिकवादी मान्यताओं का विस्तार हो आस्था संकट से मोर्चा भली- भाँति लिया जा सकता है । आज की धर्म संप्रदायगत विद्वेष की स्थिति में हिन्दू अध्यात्म व देव संस्कृति ही एकमात्र समाधान है, इसमें कोई संशय नहीं ।।

(भारतीय संस्कृति के आधारभूत तत्व पृ. सं. ३.९१)

<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118