3 months training terms and condition


01.  शांतिकुंज में पूर्व में नौ दिवसीय / एक मासीय या परिव्राजक सत्र अनिवार्य रूप से किया गया हो | प्रशिक्षण के दौरान भोजन,आवास, प्रशिक्षण तथा
       बिजली, पानी निःशुल्क है | अपनी निजी खर्च राशि के अलावा ५०० रूपये वापसी के मार्ग व्यय हेतु अवश्य लायें |

02.  वेशभूषा (पीली धोती एवं कुर्ता) २ जोड़ी साथ में , ओढ़ने -बिछाने के कपड़े तथा सर्दी में गर्म वस्त्र अनिवार्य रूप से साथ में लायें |

03.  संगीत में क्या-क्या जानते हैं ? ढफली बजाना, गीत गाना-बजाना | हारमोनियम या तबला-नाल में कुछ जानकारी रखते हों | सत्र में सम्मिलित करने
       से पूर्व साक्षात्कार में जो सफल होंगे उन्हें ही संगीत प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित किया जायेगा |

04.  शांतिकुंज में किन्ही से पूर्व परिचय हो तो उनका परिचय अवश्य दें | आपने साथ टेप-रेडिओ , मोबाइल न लायें| लेन पर उनको संगीत कक्ष में जमा
       करवा लिया जावेगा |

05.  शांतिकुंज की दिनचर्या एवं अनुशासन-अनुबंध तथा संगीत विभाग के नियम -निर्धारणों का पूर्णतया पालन करना अनिवार्य है| अनुशासन उलंघन
      करते पाये जाने पर व्यवस्था अनुसार शिविर छोड़कर बीच में वापिस जाना पड़ सकता है |

06.  आपके शिविर में रहने से पारिवारिक या आर्थिक व्यवस्था प्रभावित न होती हो तभी शिविर में भाग लें| प्रशिक्षण के दौरान किन्ही बड़े कारणों के बिना
       बीच में अवकाश नहीं मिल पायेगा |

07.  अधिक आयु वाले, रोगी (कमजोर) या कोई पुरानी बीमारी से ग्रसित हो तो शिविर में भाग न लें न ही यहाँ रहने के लिए अनुग्रह करें|

08.  सत्र पूर्ण करने के पश्चात् मिशन के योग्यता के अनुरूप तीन माह का समयदान अनिवार्य है अतः छः माह का समय लेकर ही संगीत पर्शिक्षण सत्र
       में भाग लें |

09.  उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष और शिक्षा कम से कम आठवीं पास हों |






अपने सुझाव लिखे: