गायत्री मंत्र की महिमा के बारे में कि इस मंत्र से क्या लाभ हो सकता है ? इसके बारे में अथर्ववेद की एक बहुत अच्छी साक्षी आती है ।। अथर्ववेद के गवाह से अच्छा कोई और गवाह चाहिए क्या ? नहीं, बेटे! इससे अच्छा गवाह नहीं मिलता ।। इसमें यह बताया गया है कि सात लाभ जो इसके भीतर हैं इन सात लाभों में से पाँच भौतिक हैं और दो आध्यात्मिक ।। सात लाभ हैं गायत्री मंत्र के ।। गायत्री के सात विद्यार्थी हैं। सात विद्यार्थियों को सात ऋषि भी कहा गया है ।। लाभों में पाँच सांसारिक हैं और दो आध्यात्मिक हैं ।। दोनों को मिला देने से सात लाभ मिल जाते हैं और मनुष्य के जीवन की प्रगति की समस्त आवश्यकताएँ पूरी हो जाती हैं ।।
कौन- कौन सी हैं ? आप में से अधिकांश लोगों को वह मंत्र शायद याद होगा ।। यदि नहीं याद हो तो आप फिर समझ सकते हैं और इसे याद कर सकते हैं ।। यह मंत्र है- " स्तुता मया वरदा वेदमाता प्रचोदयन्तां पावमानी द्विजानाम् ।। आयु: प्राण प्रजां पशु कीर्ति द्रविण ब्रह्मवर्चसंम् ।। मह्यं दत्त्वा रजत ब्रह्मलोकम् ।। "