गीत संजीवनी-4

उन चरणों को पूजो

<<   |   <   | |   >   |   >>
उन चरणों को पूजो

उन चरणों को पूजो, जिनने राहें नई बनायी है॥
रुके नहीं जो थके नहीं जो- अविरल गति अपनाई है॥

चरण जो कि ठोकर खाकर भी- हरदम आगे बढ़ते हैं।
चरण जो कि घायल होकर भी- गिरि शिखरों पर चढ़ते हैं॥
उन चरणों को पूजो जिनकी- प्रगति न रुकने पाई है॥

चरण जो कि भूले भटकों को- जीवन पथ दिखलाते हैं।
चुभे हुए हों काटें तो भी- आगे बढ़ते जाते हैं॥
उन चरणों को पूजो जिनसे- पीड़ा भी शरमाई है॥

चरण कि जिनने सघन वनों में- अपनी राह बनाई है।
चरण कि जिनने पत्थर में भी- सोती पीर जगाई है॥
उन चरणों को पूजो जिनने- मंजिल हमें दिखाई है॥

चरण अभय के चिह्न बनाते- जो कि हवा में उड़ते हैं।
चरण जो कि बिन सीढ़ी के ही- आसमान पर चढ़ते हैं॥
उन चरणों को पूजो जिनने- नभ तक राह बनाई है॥

मुक्तक-

वन्दनीय वे जन हैं जिनने, जीवन को आदर्श बनाया।
पूजनीय वे पग हैं जिनने, नया मार्ग रचकर दिखलाया॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118