गीत माला भाग १५

सूर्यदेव आप अनवरत

<<   |   <   | |   >   |   >>
सूर्यदेव आप अनवरत

सूर्यदेव आप अनवरत प्रकाश दो हमें।
शक्ति का अजस्र स्रोत आसपास दो हमें॥

यज्ञ से प्रभो हमें सुबुद्धि प्राप्त हो सकें।
दुष्प्रवृत्ति दुष्टता पुनः न व्याप्त हो सकें॥
तेज का वही प्रखर विशद विभास दो हमें॥

प्रेरणा भरे पुनीत भव्य कर्म के लिये।
शक्ति भर सके विरोध की अधर्म के लिये॥
रोम- रोम में सुमन्यु का निवास दो हमें॥

एक पल कभी न आत्म- बल अदम्य घट सके ।।
रश्मि हम बनें प्रगाढ़ अन्धकार छुट सके॥
स्वर्ण भेर का वही सुखद सुहास दो हमें॥

व्यक्ति में चरित्र की पवित्रता प्रधान हो।
सन्त के लिये न दण्ड का कहीं विधान हो॥
हम सृजन सहाय हों वही विकास दो हमें॥

हम कुबुद्धि त्यागकर सहज सुमार्ग पर चलें।
हम तपे गले युगानुकूल रूप में ढलें॥
शब्द- शब्द में सरल विमल सुवास दो हमें॥

देखकर विभीषिका हृदय नहीं हताश हो।
पथ के लिये अनास्था न मृत्यु पाश हो॥
वह अटूट आस्था वही विश्वास दो हमें॥

<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118