गीत माला भाग ४

गुरु का शक्ति- प्रवाह बह

<<   |   <   | |   >   |   >>
मुक्तक-
गायत्री की आज जयंती, गंगा का अवतरण दिवस है।
गुरुवर का यह पर्व डूबा, जिसमें तन, मन सर्वस्व है।।

गुरु का शक्ति- प्रवाह बह
गुरु का शक्ति- प्रवाह बह रहा, अब इससे जुड़ जाएँ हम।
करें भगीरथ के जैसा तप- उन जैसे बन जाएँ हम।।
भागीरथी और गायत्री का अवतरण हुआ इस दिन।
थी मृतप्राय मनुजता, प्राणों का संचरण हुआ इस दिन।।
सुधा- बिन्दु पाकर उनसे फिर प्राणवान बन जाएँ हम।।
ऋषि ने तप से किया मुक्त, गायत्री रही न बन्धन में।
पहुँची देश- देश, घर- घर में, संपन्नों में निर्धन में।।
इस प्रभाव को शेष जनों तक भी निश्चित पहुँचाएँ हम।।
करें साधना हो सशक्त, ठहरें न कहीं बाधाओं में।
दृष्टि स्वच्छ हो, जिससे पल भर भ्रमित न हों भटकावों में।।
सर्वप्रथम व्यक्तित्व स्वयं का पावन प्रखर बनाएँ हम।।
ऋषि का शक्ति- प्रवाह हमें हर कोने तक पहुँचाना है।
युग के महत्कार्य में जनसहयोग सभी से पाना है
इसके लिए सशक्त संगठन मिलकर अभी बनाएँ हम।।

<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118