गीत माला भाग ९

नशा न करना

<<   |   <   | |   >   |   >>
नशा न करना
नशा न करना मानलो कहना, प्यारे भाई- बहना।
होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी॥
नशा में डर है नशा जहर है, जीते जी मर जाना।
होगी बड़ी खराबी, होगी बड़ी खराबी॥
दारू न पीना भैया, पागल फिरोगे तुम बाजार में।
भूखे रहेंगे बच्चे, बीवी रहेगी इन्तजार में।
बिकेंगे गहना, फिर क्या कहना, दर- दर ठोकर खाना॥
-होगी बड़ी खराबी...॥
बीड़ी न पीना भैया, जलेगा कलेजा बातों बात में।
आँतों में होगा अल्सर, नींद न होगी रातों रात में।
भरी जवानी चौपट होगी, हजम न होगा खाना॥
-होगी बड़ी खराबी...॥
खैनी न खाना बंधु छाले पड़ेंगे तेरे होंठ में।
दाँतों में होगा कैंसर, लाली चढ़ेंगे तेरी आँख में।
शरम लगेगी जलन रहेगी, मुश्किल होगा जीना॥
-होगी बड़ी खराबी...॥
गुटखा जो खाये भैया, कैंसर बुलाये बड़े शौक से।
बाप महतारी रोये, छाती पीटे बड़े खौफ से।
दम निकलेगा अर्थी सजेगी, रोयेगी प्यारी बहना॥
-होगी बड़ी खराबी...॥
<<   |   <   | |   >   |   >>

Write Your Comments Here:







Warning: fopen(var/log/access.log): failed to open stream: Permission denied in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 113

Warning: fwrite() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 115

Warning: fclose() expects parameter 1 to be resource, boolean given in /opt/yajan-php/lib/11.0/php/io/file.php on line 118