Acupressure Gardens


श्री राम स्मृति उपवन

वृक्ष गंगा अभियान का शहर नगरों के सर्वजनिक स्थलों के लिये यह एक बहुत ही उपयोगी सेवा का रचनात्मक प्रकल्प है इसके द्वारा मानव समाज को अच्छा स्वास्थ्य, पर्यावरण का सवंर्धन और प्रकल्प को संचालित करने वाले व्यक्ति/ संस्था को स्वावलंबन प्राप्त होता है ।

आज शहर-नगरों में प्रात:/संध्या काल भ्रमण के लिए दूर या यातायात भरी सड़कों पर जाना पड़ता है, फिर भी शुद्ध स्वास्थ्यवर्द्धक वायु नहीं मिलती है। उपवन के एक्यूप्रेशर पथ पर भरमण से व्यक्तिका प्राकृतिक एक्यूप्रेशर उपचार होता है। जीवन निरोग बनता है। पथ के साथ लगी आयुर्वेद औषधियों की आरोग्यवर्द्धक प्राणवायु प्राप्त होती है। पथ के मध्य स्थापित दिव्य वृक्षों के नवग्रह वृक्ष मण्डल, वास्तु वृक्ष मण्डल, त्रिवेणी, त्रिदेव, हरिशंकरी, वृक्ष, तुलसी, कल्पवृक्ष यज्ञशाला आदि की परिक्रमा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे जीवन सुखी व समृद्ध होता है ।

प्राकृतिक आहार केन्द्र संचालित होने से ताजे स्वास्थ्य वर्द्धक प्राकृतिक पेय, ज्वारा, आँवाला, एलोवेरा, लौकी, करेला, पालक, टमाटर, गाजार आदि रस, गौमूत्र, पंचगव्य, शहद-नीबू-पानी और अकुंरित आहार सेवन के कारण प्राकृतिक रुप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

श्रीराम स्मृति उपवन को शहर-नगर-काँलोनी के मध्य सार्वजनिक या निजी उद्यानों को गोद लेकर या भूमि खरीदकर विकसित कर संचालन व्यक्ति या संस्था स्तर पर किया जा सकता है।

******


उपवन घटक

  • एक्यूप्रेशर पाथ, पिरामिड, यज्ञ शाला, वास्तु वृक्ष मण्डल
  • नवग्रह वृक्ष मण्डल, देव वृक्ष, कल्प वृक्ष, हरिशंकरी, त्रिवेणी
  • त्रिदेव, पक्षी विहार, ज्वारा वाटिका
  • ध्यान प्राणायाम स्थल, पिरामिड यज्ञ शाला
  • प्राकृतिक आहार केन्द्र


*******


उपलब्धियाँ

  • पर्यावरण संरक्षण - स्वास्थ संवर्धन
  • स्वावलम्बन
  • आयुर्वेद औषधि उपयोगिता, जानकारी, जागरुकता ।

******




Read More 

अपने सुझाव लिखे: