युवा चेतना प्रशिक्षक- प्रशिक्षण शिविर

सत्र का उद्देश्य-

  • युवा शक्ति को अनगढ़ भटकाव से बचाकर श्रेष्ठ जीवन की प्रेरणा देने हेतु योग्य लोक शिक्षकों को निर्माण।
  • युवाओं के जीवन में साधना का समावेश कराना।
  • प्राकृतिक विधि से स्वास्थ्य संरक्षण/विकास।
  • शिक्षा के साथ विद्या अर्जन।
  • स्वावलम्बन द्वारा युवाओं में स्वाभिमान जागरण।
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न अभियानों की जानकारी।
  • परिवार निर्माण हेतु पारिवारिकता की भावना का विकास ।।
  • स्वच्छता की भावना।
  • तनाव मुक्ति के विविध उपाय।
  • विचारों में सकारात्मकता का आरोपण।
  • युवाओं में सृजनात्मकता का विकास।
  • समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी, बहादुरी के विकास के साथ समग्र व्यक्तित्व विकास।
  • युवक- युवतियों में एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव के विकास हेतु युवाओं के दृष्टिकोण में परिवर्तन।
  • सभी स्तरों पर एक दिवसीय से लेकर तीन दिवसीय शिविरों के संचालन की विद्या।

सम्पर्क सूत्र- ९२५८३६०९२८, ९२५८३६०९६२




अपने सुझाव लिखे: